विकास प्रदर्शनी में दिखीं 12 वर्षों की उपलब्धियां, टीबी उन्मूलन अभियान की दी जानकारी

 

जौनपुर। कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित त्रिदिवसीय स्टॉल, विकास प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गुरुवार को विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र 

विकास प्रदर्शनी में दिखीं 12 वर्षों की उपलब्धियां, टीबी उन्मूलन अभियान की दी जानकारी
जौनपुर। कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित त्रिदिवसीय स्टॉल, विकास प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गुरुवार को विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों की सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण की उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव एवं विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) जौनपुर की टीम ने टीबी रोग के क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों के बदलाव और उपलब्धियों को "पहले और अब" थीम के माध्यम से प्रस्तुत किया। साथ ही उपस्थित लोगों को टीबी की रोकथाम, जांच एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में चल रहे 100 दिवसीय सघन अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन., मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, टीबी अस्पताल के सुशील अग्रहरि, सुरेन्द्र निषाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Related

JAUNPUR 5969387215551664182

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item