विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका अहम : शंकर गिरी

जौनपुर। विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में भाजपा की ओर से "12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के" विषय पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन (प्रबुद्ध जन) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं जिला प्रभारी अशोक चौरसिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सम्मेलन में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

मुख्य अतिथि शंकर गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज भारत आत्मनिर्भरता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और वैश्विक प्रतिष्ठा के साथ महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका मार्गदर्शक की है और समाज के प्रत्येक वर्ग को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।

स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने विकसित भारत के विजन को साकार करने में बुद्धिजीवियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय और विकासात्मक उपलब्धियां हासिल की हैं। वहीं जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन, एक्सप्रेस-वे, रेलवे आधुनिकीकरण, यूपीआई और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों को नए भारत की पहचान बताया।

सम्मेलन के दौरान राष्ट्र और समाज निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के निर्माण और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, परविंदर चौहान, पुष्पा निषाद, नीरज मौर्य, अमित श्रीवास्तव, राज पटेल, संतोष मिश्रा, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह, विकास शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल, दीपक सिंह, घनश्याम यादव, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, विशाल गौतम, रोहन सिंह, अमित पाठक, सिद्धार्थ राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


Related

JAUNPUR 2181075068018320416

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item