बुलंदशहर में चमके जौनपुर के रणबांकुरे, 3 गोल्ड समेत 12 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

जौनपुर। गुरु तेग बहादुर सिंह की पावन तपोस्थली जौनपुर के खिलाड़ियों ने बुलंदशहर की धरती पर अपनी युद्धकला का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। द्वितीय गतका गोल्ड कप उत्तर प्रदेश स्टेट चैंपियनशिप-2026 में जौनपुर की 13 सदस्यीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण पदकों सहित कुल 12 पदक अपने नाम किए।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कन्हईपुर के 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पदक विजेताओं में चेतना सिंह, सुहानी राय, साक्षी यादव, आदर्श भास्कर, उत्कर्ष यादव, आयुष सरोज, शिवम कुमार, पार्थ मिश्रा, अंशिका मौर्य और आदित्य शामिल रहे। वहीं होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रुहट्टा के आयुष जायसवाल और मयंक गुप्ता तथा प्रकाश ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जगदीशपुर के आदर्श निषाद ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में शिवम कुमार, उत्कर्ष यादव और सुहानी राय ने व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। आयुष जायसवाल, आदर्श निषाद, आयुष सरोज और आदर्श भास्कर ने रजत पदक हासिल किया, जबकि मयंक गुप्ता, पार्थ मिश्रा, आदित्य, चेतना सिंह और अंशिका मौर्य ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

टीम स्पर्धा में जौनपुर की बालिका टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की, जबकि बालक टीम ने रजत पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। खिलाड़ियों की इस सफलता से जिले के खेल प्रेमियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।

प्रतियोगिता में जौनपुर से अनुभवी रेफरी लालजी निषाद और रौनक निषाद भी शामिल रहे। टीम मैनेजर कुणाल यादव ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। टीम के कोच शैलेन्द्र निषाद तथा महिला टीम की कोच स्नेहा पाण्डेय की मेहनत और प्रशिक्षण को इस सफलता का प्रमुख आधार माना जा रहा है।

रविवार को प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने अपने कार्यालय में सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आश्वासन दिया कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Related

डाक्टर 7334147767512265824

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item