मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

 विद्यार्थियों को सफलता एवं नेतृत्व का दिया गया मंत्र

हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट में जौनपुर के मेधावियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
जौनपुर। सूबे की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित प्रदेश स्तर पर मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय, एमएलसी ब्रजेश सिंह, जिलाध्यक्ष मछलीशहर अजीत प्रजापति, जिलाध्यक्ष जौनपुर डा. अजय सिंह, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित सम्मानित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं की उपस्थिति में देखा गया। इसके उपरान्त सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनपद स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह करके हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के वर्ष 2026 की हाईस्कूल परीक्षा में श्री राम प्रसाद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर सिकरारा के छात्र विजय यादव द्वारा 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करके राज्य स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त करने पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति-पत्र, चेक व मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 की जनपद स्तरीय मेधा सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
हाईस्कूल की जनपद स्तरीय मेधा सूची में जनता बालिका इण्टर कालेज बनगांव पट्टी बदलापुर के छात्र राजशेखर सिंह ने 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मथुरा प्रसाद उ०मा०वि० सुरेरी के उत्कर्ष पटेल ने 95.17 प्रतिशत अंक ने द्वितीय तथा अनार कली यादव इंटर कॉलेज बटाउबवीर ठाकुरगंज के आदित्य यादव ने 95.00 प्रतिशत अंक ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त श्री शिव नारायण इंटर कॉलेज गोपालापुर की वर्षा पटेल ने 94.67, श्री राम निरंजन इंटर कॉलेज कचगांव की अनन्या सिंह ने 94.50, हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल के हर्षित यादव ने 94.50, जय हिन्द इंटर कॉलेज तेजी बाजार की साक्षी सिंह ने 94.33, राजाराम मेमोरियल इंटर कॉलेज नौपेड़वा बाजार के कार्तिक गुप्ता ने 94.33, श्री शिव गोविंद इंटर कॉलेज बरहटा मछलीशहर की आख्या यादव ने 94.17 तथा राजाराम मेमोरियल इंटर कॉलेज नौपेड़वा की अनुष्का यादव ने 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जनपद की मेधा सूची में स्थान बनाया।
इसी प्रकार इण्टरमीडिएट में की जनपद स्तरीय मेधा सूची में राम आधार यादव इंटर कॉलेज रसूलपुर के छात्र रजनीश श्रीवास्तव ने 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन के हिमांगिनी यादव ने 90.40 प्रतिशत अंक ने द्वितीय एवं जबकि मोहम्मद हसन इण्टर कॉलेज के अनुप पाल एवं नागरिक इंटर कॉलेज जंघई की अलका मिश्रा ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करके संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सरस्वती इण्टर कॉलेज उचगांव के साकेत तिवारी एवं टीडी इण्टर कॉलेज की अनुराधा विश्वकर्मा ने 89.80, श्री गणेश राय इंटर कॉलेज डोभी की प्रज्ञा सिंह ने 89.60, राम आधार सिंह इण्टर कॉलेज रामपुर दवन सिंह करंजाकला की महक सिंह ने 89.40, रामदुलार इण्टर कॉलेज अहमदपुर के शिवम यादव ने 89.20 तथा अशोक इंटर कॉलेज की अंकिता मौर्या, फौजदार इण्टर कॉलेज मछलीशहर के प्रांजल यादव, नेहरू बालोद्यान इण्टर कॉलेज के अभिनव यादव एवं हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल की शीतल प्रजापति ने 89.00 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जनपद की मेधा सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया। समस्त मेधावियों को उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने चेक, प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
इसके बाद जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्षद्वय अजीत प्रजापति, डा. अजय सिंह सहित अन्य ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुये कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत एवं प्रतिभा के बल पर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक उपलब्धियां ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास भी उतना ही आवश्यक है। अन्त में सभी मेधावी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। साथ ही आशा व्यक्त की गयी कि ये छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा, ज्ञान और परिश्रम के बल पर जनपद जौनपुर, उत्तर प्रदेश तथा देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

Related

JAUNPUR 2335204286574011427

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item