श्री गणपति पूजा महासमिति जौनपुर के मुख्य संरक्षक बने वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दुबे


जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति जौनपुर की एक विशेष बैठक उर्दू बाजार स्थित श्री घनश्यामदास बैंकर के बगीचे में वरिष्ठ संरक्षक राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ पंडित ईशान चतुर्वेदी द्वारा भगवान गणेश के विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ।

बैठक में महासमिति के मुख्य संरक्षक रहे पंडित अवधेश चतुर्वेदी के निधन के बाद रिक्त हुए पद पर नए मुख्य संरक्षक के चयन पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित संरक्षकों, विशिष्ट सदस्यों और पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार एवं महासमिति के संरक्षक लोलारक दुबे को मुख्य संरक्षक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने करतल ध्वनि से समर्थन दिया।

अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने लोलारक दुबे को मुख्य संरक्षक तथा पंडित ईशान चतुर्वेदी को नया संरक्षक सदस्य घोषित करते हुए कहा कि लोलारक दुबे का सामाजिक सरोकार, सरल व्यक्तित्व और महासमिति के प्रति समर्पण संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

मुख्य संरक्षक मनोनीत होने पर लोलारक दुबे ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा महासमिति के प्रत्येक कार्यक्रम और सदस्य के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।

बैठक में अशोक शर्मा एडवोकेट, शशि कुमार श्रीवास्तव, अरशद कुरैशी, आनंद मिश्रा एडवोकेट, संजय अस्थाना, डॉ. अतुल प्रकाश यादव, मेहदी रज़ा एडवोकेट, मनोज मिश्र एडवोकेट, डॉ. अंजना सिंह, जगदीश प्रसाद मौर्य, उर्वशी सिंह, तुलिका श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

आगंतुकों का स्वागत संयोजक नवीन सिंह बसगोती ने किया, जबकि आभार अध्यक्ष दीपक जावा एवं कोऑर्डिनेटर संजय जांडवानी ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया। बैठक का संचालन मुख्य ट्रस्टी संजीव कुमार एडवोकेट ने किया।


Related

डाक्टर 6548029106562634275

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item