कायस्थ कल्याण समिति ने स्व. प्रदीप कुमार अस्थाना को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति जौनपुर द्वारा समिति के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रदीप कुमार अस्थाना की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नगर स्थित आर.के. पैलेस (मैहर मंदिर के निकट) के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा समिति के सदस्यों ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सभा में वक्ताओं ने स्व. प्रदीप कुमार अस्थाना के सौम्य एवं मधुर व्यक्तित्व, समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण तथा कायस्थ समाज को संगठित करने में उनके योगदान को याद किया। उपस्थित लोगों ने उनके साथ बिताए गए संस्मरण साझा करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर उनके छोटे भाई सुनील अस्थाना, समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञान चन्द्र श्रीवास्तव, संस्थापक सदस्य कौशल कुमार अस्थाना, इंजीनियर आर.डी. श्रीवास्तव, संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव (डीओ), प्रदीप श्रीवास्तव ‘पप्पू जी’, आनंद मोहन, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव राकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव, जिला महासचिव संजय अस्थाना, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव (दीपक जी), भालेन्द्र श्रीवास्तव, आलोक रंजन सिन्हा, डा. संजय श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष दयाल शरण श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, सभासद पंकज श्रीवास्तव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अनिल अस्थाना, श्याम रतन श्रीवास्तव, अमित अस्थाना, अजय श्रीवास्तव, गिरवर अस्थाना, गिरिजेश श्रीवास्तव, अनूप सिन्हा, लालमोहन श्रीवास्तव, एस.सी. लाल, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, विजय अस्थाना, विनोद अस्थाना सहित बड़ी संख्या में चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव विपनेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. प्रदीप कुमार अस्थाना को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related

JAUNPUR 6979080848024386680

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item