विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी, रक्तदान में योगदान देने वाली संस्थाएं व रक्तदाता सम्मानित

 

जौनपुर। आगामी 14 जून को मनाए जाने वाले विश्व रक्तदाता दिवस के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को जिला चिकित्सालय के सभागार में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कन्नौजिया ने की, जबकि संचालन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सैफ हुसैन खान ने किया।

संगोष्ठी में स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन प्रदान करता है। उन्होंने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर वर्षभर रक्तदान शिविरों एवं जागरूकता अभियानों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित संस्थाओं में संत निरंकारी मंडल, गरीब नवाज फाउंडेशन, मोहम्मद हसन कॉलेज, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, ठाकुरबारी महिला विकास कल्याण समिति, आरडीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, एसबीआई बैंक तथा एचडीएफसी बैंक शामिल रहे।

साथ ही नियमित एवं प्रेरणादायी रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं नीरज शाह, राजेश सिंह, सत्यम प्रजापति, मनोज सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, संतोष मौर्य और अभिषेक मौर्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सैफ हुसैन खान, डॉ. मनीष, हृदय कुशवाहा, आलोक मणि, साकेत प्रधान, शालिनी मौर्य सहित ब्लड बैंक के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में विश्व रक्तदाता दिवस को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

Related

JAUNPUR 85929905171285180

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item