भीषण गर्मी में राहत का सहारा बना गुरुक्षेत्र फाउंडेशन, राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत

 

जौनपुर। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुक्षेत्र फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को शहर के नईगंज तिराहे पर निःशुल्क शीतल मीठा शरबत (रूह अफ़ज़ा) एवं ओआरएस वितरण शिविर का आयोजन किया गया। सेवा भाव से आयोजित इस कार्यक्रम में दिनभर सैकड़ों राहगीरों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों, यात्रियों और आम नागरिकों को शीतल शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई गई।

शिविर में मौजूद स्वयंसेवकों ने लोगों को ओआरएस के पैकेट भी वितरित किए तथा उन्हें लू और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए ओआरएस के सही उपयोग की जानकारी दी। तपती धूप में सफर कर रहे लोगों ने शीतल शरबत पीकर राहत महसूस की और संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ती गर्मी के बीच आम जनमानस, विशेषकर श्रमिक वर्ग और राहगीरों की सहायता करना संस्था का उद्देश्य है। समाज सेवा और लोककल्याण के ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

स्थानीय नागरिकों ने भी गुरुक्षेत्र फाउंडेशन की इस पहल को जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर विमलेश उपाध्याय, शुभम चतुर्वेदी, विकास गुप्ता, देवांश, मानवी सिंह, अन्वेशा सोनकर, सक्षम पटेल, पवन प्रकाश, अमन राज और नितेश यादव सहित फाउंडेशन के अनेक स्वयंसेवक एवं सदस्य उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Related

JAUNPUR 4960016698495991348

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item