व्यापारियों की समस्याओं का किया जाय समाधान:- आरिफ

जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री/ पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के निर्देश पर तथा प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु के आदेश पर ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब के नेतृत्व में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जौनपुर की ओर से प्रदेश के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी जौनपुर सैमुअल एन पाल के माध्यम से सौंपा गया। 

ज्ञापन में व्यापारियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं।

ज्ञापन में मांग की गई कि जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा कराया जाए तथा दुकानों में आगजनी जैसी घटनाओं से सुरक्षा के लिए 1 करोड़ रुपये तक का बीमा उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही विभागीय बकाया अथवा रिटर्न देर से जमा करने पर लगने वाले 18 प्रतिशत ब्याज को घटाकर 9 प्रतिशत किए जाने की मांग रखी गई।

व्यापार मंडल ने यह भी मांग की कि विभिन्न विभागों के लाइसेंस आजीवन बनाए जाएं और व्यापारियों पर होने वाले सर्वे व छापों को कानून सम्मत तरीके से संचालित किया जाए। बिजली बिल में मीटर रीडिंग के आधार पर बिलिंग होने के कारण फिक्स चार्ज एवं न्यूनतम चार्ज समाप्त करने की भी मांग उठाई गई।

इसके अतिरिक्त व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर जारी करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सरकार व्यापारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान करेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री आरिफ हबीब खान, नगर अध्यक्ष धनश्याम साहू तथा प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष इन्द्रमान सिंह इन्दु के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन कल 15 जून को शाम साढ़े 7 बजे प्रस्तुत किया गया।

ज्ञापन देने वालों में ज़िला कोषाध्यक्ष उमेशचंद गुप्त, नगर महामंत्री आलोक रंजन सिन्हा, युवा ज़िला अध्यक्ष अरुण शुक्ल, युवा ज़िला उपाध्यक्ष सुमित कुमार प्रमुख रूप से रहे।

उक्त आशय की सूचना ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने दी है।

Related

JAUNPUR 6399029937745006400

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item