जौनपुर के दो होनहारों ने बढ़ाया मान, आशु यादव और अभिनव कुमार का स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन

ऑल यूपी की 20 सीटों में बनाई जगह, वॉलीबॉल और हैंडबॉल में शानदार प्रदर्शन का मिला पुरस्कार

जौनपुर। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिद्दीकपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जौनपुर का गौरव बढ़ाया है। वॉलीबॉल खिलाड़ी आशु यादव और हैंडबॉल खिलाड़ी अभिनव कुमार का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने ऑल यूपी की मात्र 20 सीटों में स्थान बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

वॉलीबॉल प्रशिक्षक दिलीप कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही कु. आशु यादव का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में कक्षा-11 के लिए हुआ है। आशु ग्राम बिथार, पोस्ट चोरसंड, जौनपुर की निवासी हैं। उनके पिता जितेन्द्र यादव व्यवसायी हैं। आशु की सफलता में उनके प्रशिक्षक के साथ-साथ पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

आशु यादव ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम को देते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत आवश्यक है। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों को संदेश दिया कि किसी भी स्तर पर निराश न हों, सफलता अवश्य मिलेगी।

वहीं अभिनव कुमार पुत्र पप्पू, निवासी ग्राम देवकली, पोस्ट सरायख्वाजा का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के उपरांत स्पोर्ट्स कॉलेज फतेहपुर में कक्षा-9 के लिए हुआ है। अभिनव की प्रतिभा को निखारने में हैंडबॉल प्रशिक्षक निलेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अशोक सोनकर, क्रीड़ा अधिकारी जौनपुर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Related

डाक्टर 50801754255380542

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item