फरार आरोपी के घर चस्पा हुई नोटिस, पुलिस ने कराई मुनादी
https://www.shirazehind.com/2026/06/blog-post_316.html
जौनपुर। सुजानगंज थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए उसके घर उद्घोषणा नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई।
पुलिस के अनुसार सिविल जज (जू.डी.) जौनपुर की अदालत द्वारा मुकदमा संख्या 5847/20, राज्य बनाम श्रीकांत पाण्डेय, धारा 419 एवं 420 आईपीसी के मामले में आरोपी श्रीकांत पाण्डेय निवासी कुन्दहा, थाना सुजानगंज के विरुद्ध न्यायालय में हाजिर होने के लिए उद्घोषणा नोटिस जारी किया गया था।
न्यायालय के आदेश के क्रम में सुजानगंज पुलिस ने आरोपी के निवास स्थान पर पहुंचकर उद्घोषणा नोटिस चस्पा कराया तथा विधिवत मुनादी कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

