बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में आप का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले में बिजली संकट, अघोषित कटौती, महंगी बिजली दरों तथा स्मार्ट मीटर की कथित गड़बड़ियों के विरोध में हाइडिल परिसर पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शाहगंज को सौंपा गया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्वांचल प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के कई जिलों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आमजन, किसान, व्यापारी और छात्र परेशान हैं। जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने कहा कि बिजली व्यवस्था सुधारने के सरकारी दावों के बावजूद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है।

वक्ताओं ने स्मार्ट मीटरों में कथित फर्जी बिलिंग और बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पार्टी नेताओं ने प्रदेश सरकार से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली दरों में राहत देने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

प्रदर्शन में बबलू गुप्ता, विनोद प्रजापति, वंदना मिश्रा, विजय सिंह बागी, रत्नेश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 3019226334925137710

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item