वीडियो बनाकर मौ*त को गले लगाने वाले वासु प्रकरण में बड़ा एक्शन, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

 जौनपुर। पत्नी और ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना से तंग आकर ज*हर खाकर आ*त्महत्या करने वाले युवक वासु सेठ उर्फ रमन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया था।

नगर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान घाट-केसरी बाजार निवासी 26 वर्षीय वासु सेठ उर्फ रमन ने गुरुवार की रात ज*हर खाकर आ*त्महत्या कर ली थी। मौत से पहले उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जिसमें पत्नी, सास, साली और अन्य ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया।

मृतक की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व भदोही जनपद के ऊंज थाना क्षेत्र स्थित नवधन गांव में हुई थी। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में वासु ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने भौराजीपुर तिराहे के पास राजा साहब के पोखरे वाली सड़क पर घेराबंदी कर पांच वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में विशाल वर्मा, विकास वर्मा, पूजा वर्मा, ज्ञान देवी तथा मृतक की पत्नी संध्या सेठ शामिल हैं। सभी आरोपी भदोही जनपद के ऊंज थाना क्षेत्र के नवधन गांव के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा संख्या 135/26 के तहत धारा 108 बीएनएस में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आलोक त्रिपाठी, उपनिरीक्षक चरण सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल सूरज मौर्य, आनंद कुमार तथा महिला पुलिसकर्मियों रंजना यादव, रोहिणी राठौर, सुशीली देवी और स्नेह लता की अहम भूमिका रही।


Related

डाक्टर 7744976680198202308

एक टिप्पणी भेजें

  1. सराहनीय कदम पुलिस विभाग का इन सब को कड़ी सजा मिलनी चाहिए महिला आयोग की चुप्पी शर्मनाक है इन्हें पता होना चाहिए पुरुष भी प्रताड़ित होते हैं कैंडल मार्च निकलने वाले पुरुष विल में घुस गया है

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item