वनवासी बस्ती में लगी रात्रि चौपाल, योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

जौनपुर। विकासखंड रामपुर की ग्राम पंचायत पट्टीकीरत राय स्थित अटल आवासीय परिसर (वनवासी बस्ती) में रविवार रात रात्रि जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के नगर विकास एवं जनपद प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा वर्चुअल माध्यम से जुड़े और अधिकारियों को पात्र लोगों को आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन समेत सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मड़ियाहूं डॉ. आर.के. पटेल, ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि वनवासी परिवारों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव में पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि गांव में आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, पेंशन एवं अन्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आया है। पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत अखिलेश कुमार एवं पिंटू कुमार को ई-रिक्शा वितरित किया गया। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना, श्रम कार्ड, अंत्योदय कार्ड, आयुष्मान भारत योजना एवं पीएम सूर्यघर योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने आश्वस्त किया कि जो पात्र व्यक्ति अभी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें शीघ्र लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड रामपुर को आईएसओ प्रमाणीकरण मिलने पर बधाई देते हुए प्रमाणपत्र भी प्रदान किया।

कार्यक्रम में जिला मंत्री स्कंद पटेल, के.पी. मिश्रा, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 339846385609694544

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item