चौपाल में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश

जौनपुर। विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान के तहत सिरकोनी विकास खंड के कादीपुर गांव में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। पूर्व विधायक ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए तहसील और ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित की जा रही है।

इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों का रैंडम सर्वे कर मौके पर ही उनका पंजीकरण भी कराया गया। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदनों के निस्तारण को प्राथमिकता दी गई।

चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया। कई मजरों में हैंडपंप खराब होने और पाइपलाइन न पहुंचने की शिकायत की गई। इस पर डॉ. हरेन्द्र सिंह ने जल निगम के अधिकारियों को शीघ्र समस्या समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल संकट किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, लेखपाल, पंचायत सचिव, जल निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में पूर्व विधायक ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि चौपाल का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

Related

JAUNPUR 885524542313534625

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item