बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा, बाल—बाल बचे लोग

 

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर के जोगियाना मोहल्ला के पास मंगलवार की भोर में बालू लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया।‌ हादसे में दो दुकानों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह लोगों की भीड़ से यातायात प्रभावित होता कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम लगने से बचा लिया। जानकारी के अनुसार ट्रेलर पर बिहार से बालू लादकर चालक राम जियावन अंबेडकरनगर जा रहा था। साथ में खलासी उमेश यादव भी था। चालक ने बताया कि रात करीब दो बजे नींद आने के कारण ट्रेलर असंतुलित हो गया और सड़क किनारे स्थित विकास गुप्ता पुत्र सलगु गुप्ता तथा अमित गुप्ता पुत्र किशोरी लाल गुप्ता की दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान की सीढ़ियां टूट गईं तथा ऊपर लगा करकट भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था जिससे जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को  सुचारु रूप से चालू कराया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर यातायात बाधित रहा। लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक उपरिरीक्षक राजेश सिंह, कांस्टेबल संदीप सिंह व रविशंकर प्रसाद ने यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराया। ट्रेलर पर लदे बालू को खाली कराने के बाद ट्रेलर हटाया गया।


Related

JAUNPUR 1273617325041146316

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item