शादी करने पर गोली मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जमदरा गांव निवासी अमरजीत बिन्द ने एक युवक पर उनकी भतीजी की शादी तुड़वाने तथा दूसरी शादी से पहले दूल्हे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित अमरजीत बिन्द के अनुसार उनकी भतीजी की शादी 8 मई 2026 को तय थी। शादी की तैयारियों पर काफी खर्च किया जा चुका था लेकिन शादी से लगभग 6 दिन पहले आरोपी सचिन चौहान पुत्र सुजान चौहान निवासी अम्बारी जनपद आजमगढ़ के हस्तक्षेप के कारण विवाह निरस्त हो गया।
पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद परिवार ने दूसरी जगह खेतासराय क्षेत्र में विवाह तय किया। आरोप है कि शादी से दो दिन पहले सचिन चौहान दूल्हे के घर पहुंच गया और उसे शादी करने पर गोली मारने की धमकी दी। साथ ही उसने गाली-गलौज भी किया। पीड़ित पक्ष का दावा है कि घटना का वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है जिसे साक्ष्य के रूप में पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी सचिन चौहान के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related

JAUNPUR 2239161118459210368

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item