मानसून से पहले की तैयारियों में जुट गए हैं ग्रामीण

जौनपुर।जनपद के ग्रामीण अंचलों में लोग मानसून पूर्व की तैयारियों में जुट गए हैं।जिन लोगों के घर खपरैल हैं वे लोग घरों की मरम्मत कार्य में जुट गए हैं। कच्ची दीवारों पर लोग मिट्टी और गोबर के लेपन का कार्य कर रहे हैं। छप्परों की मरम्मत और नये छप्परों की छवाई में किसान जुटे हुए हैं। घरों में गृहिणियां अचार खटाई और सिरका बनाने में व्यस्त हैं।इस सम्बन्ध में बामी गांव की गृहणी पुष्पा कहती हैं कि अचार खटाई और सिरके का काम बारिश के पहले पूरा हो जाना चाहिए क्योंकि बरसात के पहले कई दिनों तक धूप दिखाने की जरूरत होती है।अगर ऐसा न किया गया तो अचार खटाई में फफूंद लगने का डर रहता है। कच्चे पक्के मकानों की मरम्मत के साथ नव निर्माण का कार्य भी जारी है जिसके चलते मजदूरों और राजमिस्त्रियों की मांग बढ़ी हुई है।इस समय भीषण गर्मी के चलते मजदूर भी मजदूरी करने से कतरा रहे हैं। खेती के कार्यों में किसान धान की नर्सरी डालने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र के सुजानगंज, मीरगंज, जंघई,बंधवा,जमुहर,सरायबीका,पवांरा,गरियांव,गोधना, मधुपुर बाजारों में बीज भंडारों पर धान का बीज लेने बड़ी संख्या में किसान सुबह शाम पहुंच रहे हैं।चाय पान की दुकानों पर कौन सी प्रजाति की नर्सरी डाली जाये इस पर चर्चा करते किसान आपको मिल जाएंगे।बामी गांव में फौजदार सिंह और मनोज सिंह ने तालाबों  तैयारी पूरी करके मछली के बच्चों को तालाबों में छोड़ने का कार्य पूरा कर लिया है।

Related

JAUNPUR 1532745838748502187

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item