गुज़र ताल बनेगा हरित पर्यटन केंद्र, डीएम ने सौंदर्यीकरण का खाका तैयार किया

 

जौनपुर। जनपद की ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहर गुज़र ताल को पर्यावरणीय संरक्षण और पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। शनिवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने शाहगंज क्षेत्र के खेतासराय स्थित गुज़र ताल का स्थलीय निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ताल के चारों ओर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराने पर जोर देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी, पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। उन्होंने ताल परिसर को पर्यटन की दृष्टि से अधिक आकर्षक एवं सुरक्षित बनाने के लिए सोलर लाइट और हाईमास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए, ताकि शाम और रात्रि के समय भी पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनी रहे।

डीएम ने गुज़र ताल परिसर को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी प्रतिबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण की बेहतर व्यवस्था तथा स्वच्छता संबंधी जागरूकता बोर्ड लगाने को कहा। उन्होंने नागरिकों को भी स्वच्छता अभियान से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता बताई।

जिलाधिकारी ने कहा कि गुज़र ताल जनपद की एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संपदा है, जिसका संरक्षण और विकास सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन और जनसुविधा का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान डीएफओ, उपजिलाधिकारी शाहगंज, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 3024714147478029532

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item