पत्रकार लोकतंत्र का सशक्त स्तम्भ है, निष्पक्षता बनाये रखें: घनश्याम पाठक

जौनपुर। पत्रकार प्रेस क्लब जनपद इकाई ने रविवार को जिला मुख्यालय पर स्थित पत्रकार भवन में पत्रकारिता विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार प्रेस क्लब के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक रहे। संगोष्ठी में जिले के अनेक पत्रकारों ने भाग लेकर पत्रकारिता से जुड़े समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।

मुख्य अतिथि श्री पाठक ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का संकलन और प्रसारण भर नहीं है, बल्कि यह समाज को सही दिशा देने का एक महत्वपूर्ण दायित्व है। पत्रकार लोकतंत्र का सशक्त स्तम्भ है जिसकी निष्पक्षता, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व पर जनता का विश्वास टिका होता है। वर्तमान में डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण सूचना का प्रवाह अत्यन्त तेज हो गया है। ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है कि वे तथ्यों की सत्यता की जांच कर ही समाचार प्रकाशित या प्रसारित करें। अपुष्ट और भ्रामक खबरें समाज में भ्रम और अविश्वास का वातावरण पैदा करती हैं जिससे पत्रकारिता की विश्वसनीयता प्रभावित होती है।
इसी क्रम में क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज भूषण मिश्रा ने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित को सर्वोपरि रखते हुये अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज के वंचित, शोषित और आम नागरिक की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। क्लब के जौनपुर जिलाध्यक्ष कृपाशंकर यादव ने पत्रकारिता के समक्ष आने वाली चुनौतियों, बदलते तकनीकी परिवेश और पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किया। संगोष्ठी में उपस्थित सभी पत्रकारों ने पत्रकारिता की गरिमा बनाये रखने तथा संगठन की एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह संगोष्ठी पत्रकारों के लिये अनुभवों के आदान-प्रदान, विचार-मंथन और पत्रकारिता के मूल्यों को पुनः स्मरण कराने का एक सार्थक मंच सिद्ध हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समूह सम्पादक रामजी जायसवाल तथा संचालन वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल हक अंसारी ने किया। इस अवसर पर अजीत सिंह, दीपक श्रीवास्तव, उमेश मिश्रा, गुलजार अली, पवन गुप्ता, कमलेश यादव, आलोक सिंह, संजय चौरसिया, विनोद विश्वकर्मा, सुधीर उपाध्याय, बृजनन्दन स्वरूप, राजेश पाल, सुभाष पाल, राजकुमार बेनवंशी, लालचन्द्र निषाद, अरविन्द यादव, अरविन्द पटेल, डा. विजय बहादुर यादव, अनुपम मौर्य, जहीर खान, पृथ्वी राजकुमार, गोविन्द कुमार, प्रवीण कुमार, विनीत कुमार, राम सहाय, सर्वेश कुमार, संजय यादव, शेखर चौहान, रामाज्ञा यादव, अजीत बादल, आदित्य भारद्वाज, नीरज सिंह, अंकित श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत पाल, काजू सिंह, अरविन्द यादव एडवोकेट सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 980118618166353344

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item