गोमती नदी में नहाने गए छह युवक डूबने लगे, चार को बचाया गया, दो की तलाश जारी

 

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को गोमती नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सद्भावना पुल के पास स्थित विसर्जन घाट पर नहाने गए छह युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो युवक नदी में लापता हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी दिलीप पटेल (24) पुत्र दशरथ पटेल अपने साथियों के साथ गोमती नदी में स्नान करने गया था। उसके साथ वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद क्षेत्र का एक युवक भी मौजूद था, जो अपने मित्र के यहां जगदीशपुर आया हुआ था। कुल छह युवक सद्भावना पुल के समीप नदी में नहा रहे थे, तभी वे गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे।

घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो युवक नदी की तेज धारा में लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक बचाव एवं खोज अभियान जारी रहा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।


Related

JAUNPUR 4462518592955822838

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item