कतर में सड़क दुर्घटना में जौनपुर के युवक की मौ"त

 

जौनपुर ।जलालपुर क्षेत्र के कबुलपुर गांव निवासी एक 37 वर्षीय युवक की कतर देश में रविवार की दोपहर को वाहन दुर्घटना में मौ*त हो गयी।मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ऊक्त गांव निवासी स्वर्गीय शमीम खान के तीन पुत्रों में बड़ा पुत्र नसीम खान तथा फहीम खान कतर में रहकर वाहन चालक का काम करते है।छोटा वाला पुत्र कलीम खान सऊदी अरब में रहकर चालक का ही काम करते है।रविवार को नसीम खान तथा पांच बंगलादेशी युवक एक वाहन से अपने ड्यूटी पर जा रहे थे।वाहन को नसीम ही चला रहा था।रास्ते मे किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे ऊक्त वाहन में सवार नसीम सहित सभी छह युवकों की मौत हो गयी।घटना की जानकारी फहीम खान ने परिजनों को दिया।सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतक के दो पुत्र तथा एक पुत्री है।पुत्री भाइयों में बड़ी है।उसकी उम्र मात्र सात वर्ष है।घटना के बाद पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।नसीम सात माह पूर्व घर आया था।

Related

JAUNPUR 671255377187584067

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item