शराब की दुकान को बंद कराने के लिए महिलाओं ने खोला मोर्चा

 

जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के अमोध गांव में महिलाओं ने गांव में चल रही देशी शराब की दुकान के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है।उनका कहना है कि इससे गांव का विनाश हो रहा है।शराब की दुकान के अगल बगल स्कूल हैं।लोग शराब पीकर ऐसी हरकतें करते हैं कि इससे बच्चे स्कूल जाने से डरने लगे हैं। शराब की दुकान देर रात तक खुली रहती है। वैसे इन महिलाओं का विरोध कितना कारगर होगा यह तो नहीं पता लेकिन शराब की दुकान को बंद कराने की इन महिलाओं की पहल की प्रसंशा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

वास्तव में नशामुक्ति के लिए केवल स्कूली बच्चों द्वारा लोगों को जागरूक करने मात्र से नशाखोरी रुकने और घटने वाली नहीं है। इसके लिए समाज को खुलकर विरोध करने का समय अब आ गया है।

Related

JAUNPUR 3231388844232834836

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item