गिट्टी पर नंगे पांव चलने को मजबूर भक्त, चौकियां धाम मार्ग बना मुसीबत


जौनपुर।
मां शीतला चौकियां धाम में इन दिनों दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन मंदिर तक पहुंचने वाले मार्गों की बदहाल स्थिति भक्तों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से श्रद्धालुओं को गिट्टी और उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलकर मंदिर पहुंचना पड़ रहा है।

बताया जाता है कि चौकियां धाम मंदिर के सामने स्थित चक्की गली को करीब 20 दिन पूर्व खोदकर छोड़ दिया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। वहीं बड़ागर स्कूल के पास से काली माता मंदिर मार्ग होते हुए मुख्य शीतला चौकियां धाम मार्ग पर भी गिट्टी और बालू डालकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है।

सड़क पर बिछी गिट्टियों के कारण नंगे पांव दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह मार्ग परेशानी भरा साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधूरे निर्माण कार्य के चलते क्षेत्रवासियों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वहीं भक्तों की परेशानियों को देखते हुए महंगूपुर में समाजसेवी युवा विक्की यादव एवं उनके सहयोगियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था भी की गई है, जिसकी लोगों ने सराहना की है।

Related

JAUNPUR 4452032945232677019

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item