नकाबपोश चोरों ने बेशकीमती जेवरात व नगदी पर फेरा हाथ

 पारिवारिक बंटवारे के बाद निर्माणाधीन मकान में सो गया था भुक्तभोगी

चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अजोरपुर गांव में सोमवार तड़के एक वृद्ध दम्पत्ति के घर चोरी की घटना सामने आई। प्रारंभिक सूचना डकैती की मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान व प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानवीन में जुट गये। जांच में मामला चोरी का निकला।
पीड़ित त्रिभुवन राय ने बताया कि वह अपने पैतृक मकान के पीछे बन रहे नए मकान के पास सो रहे थे जबकि उनकी पत्नी गिरीश देवी पैतृक मकान के एक कमरे में सो रही थीं। भोर करीब ढाई बजे गिरीश देवी की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि 3—4 नकाबपोश घर में घुस चुके थे। वह कुछ समझ पाती, उससे पहले चोरों ने एक कमरे में धकेलकर दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। कुछ देर बाद कमरे में बनी सीढ़ी के सहारे वह छत पर पहुंचीं और शोर मचाया।
आवाज सुनकर उनके पति सहित आस—पास के लोग मौके पर पहुंचे तथा दरवाजा खोला। तब तक चोर भाग चुके थे। तत्पश्चात पता चला कि बगल के कमरे में रखे 4 बक्सों का ताला तोड़कर चोरों ने उसे खंगाल दिया था। गिरीश देवी ने बताया कि उनके बक्से से एक मंगलसूत्र, कान का टाप्स, चांदी की पायल, बिछिया और करीब 10 हजार रुपये नकद लेकर चोर फरार हो गये। वहीं चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।

भुक्तभोगी एक माह पहले मुम्बई से आया था घर
त्रिभुवन राय ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं और पेंटिंग का कार्य करते हैं। करीब एक माह पहले ही वह पत्नी के साथ गांव आए थे। पारिवारिक बंटवारे के बाद वह पैतृक मकान के पीछे अपनी जमीन पर नया मकान बनवा रहे हैं। वहीं मामले को प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय ने बताया कि पीड़िता गिरीश देवी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Related

JAUNPUR 8676545346180937118

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item