मानव सेवा और रक्तदान जागरूकता के लिए एडवोकेट सौरभ सिंह विक्की को नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड

जौनपुर। सामाजिक सरोकारों, रक्तदान जागरूकता और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जौनपुर के एडवोकेट एवं समाजसेवी सौरभ सिंह विक्की को लखनऊ में आयोजित समारोह में 'नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) द्वारा आयोजित 'संवेदना-2' कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

लखनऊ स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, राज्यमंत्री विरजा कुमार गोयल तथा संदीप बंसल सहित अन्य अतिथियों ने सौरभ सिंह विक्की को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल ब्लड डोनेशन एंड अवेयरनेस कैंपेन के तहत किया गया। यह सम्मान वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड की मान्यता के साथ प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सौरभ सिंह विक्की ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी रक्तदाताओं और समाजसेवियों का सम्मान है, जो निस्वार्थ भाव से मानव सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि निफा उत्तर प्रदेश की संरक्षिका एवं ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण संस्था की प्रमुख डॉ. अंजू सिंह उनके लिए प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक रही हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी जनहित और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर जारी है।

Related

डाक्टर 8139472065697471884

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item