फेंक इनकाउंटर की संविधान में कोई जगह नहीं: ललई यादव
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को जौनपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इससे पूर्व समाजवादियों ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
धरने के दौरान बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, आरक्षण घोटाला, फेक एनकाउंटर, अघोषित बिजली कटौती तथा पेट्रोल-डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव 'ललई' नेकहा कि भाजपा सरकार जनसमस्याओं की जननी बन चुकी है और पीडीए समाज के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि फेक एनकाउंटर को संविधान विरोधी बताते हुए इसकी निंदा की।
कार्यक्रम को विधायक तूफानी सरोज, डॉ. रागिनी सोनकर, पंकज पटेल, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजनारायण बिंद, मोहम्मद अरशद खान , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, विकास यादव ,राहुल त्रिपाठी , राकेश अहीर ,आर बी यादव, पवन लोहिया सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। अंत में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आठ सूत्रीय मांगपत्र राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

