युवती हुई गर्भवती तो युवक ने शादी से किया इनकार

 

केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली के सरकी चौकी अंतर्गत एक गांव में उस समय एक पिता के पैरों तले से जमीन खिसक गई जब उसे पता चला कि उनकी पुत्री बिन ब्याही ही बच्चे की मां बनने वाली है। आनन-फानन में पिता पुत्री के साथ कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। साथ ही आरोप लगाया कि पड़ोसी गांव के एक युवक ने पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला—फुसलाकर सालों से दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर शादी से इनकार करते हुए गर्भपात कराने की धमकी दी। ऐसा नहीं करने पर परिवार को जानमाल की धमकी दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई।

Related

डाक्टर 2712487129082407929

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item