खून से सने कपड़े और गुटखे के पैकेट ने खोला राज, 4 साल की मासूम से दरिंदगी का आरोपी ऐसे पहुंचा पुलिस की गिरफ्त

जौनपुर। 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और घटनास्थल से मिले अहम सुरागों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान खून से सने कपड़े और एक खास ब्रांड के गुटखे के पैकेट की आधी पुड़िया पुलिस के लिए सबसे अहम कड़ी साबित हुई।

एसपी कुंवर अनुपम सिंह के अनुसार, घटनास्थल की बारीकी से जांच के दौरान मिले हर साक्ष्य को जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई गई। घटनास्थल पर मिले गुटखे के पैकेट और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू की।

इसी दौरान एक संदिग्ध के कपड़ों पर खून के दाग मिले। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह लगातार उलझता रहा। बाद में जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी का कहना है कि घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्य, फोरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी तथ्यों ने आरोपी तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले की विवेचना जारी है और सभी वैज्ञानिक साक्ष्यों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

मालूम हो कि बीते रविवार की जफराबाद थाना क्षेत्र में मां के साथ शादी में आयी चार वर्षीय बालिका का अपहरण करके रेप करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी,यह घटना पूरे जिले को झकझोर देने वाली रही। मासूम के साथ हुई इस हैवानियत के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को कानून के शिकंजे तक पहुंचाया गया है और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।


Related

डाक्टर 337943517155057407

एक टिप्पणी भेजें

  1. इस दरिंदे ‌की पहचान उजागर किया जाय इसे मौत की सजा‌दी जाय

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item