सुदूर ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय में शुरू हुई स्मार्ट क्लास, अब डिजिटल माध्यम से पढ़ेंगे बच्चे

खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा बोले— स्मार्ट क्लास से छात्र-छात्राएं वर्तमान घटनाक्रम और आधुनिक तकनीक से जुड़ सकेंगे

जौनपुर। मड़ियाहूं विकासखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर में शुक्रवार को स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। स्मार्ट क्लास का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने किया। विद्यालय को सोशल वेलफेयर एंड अपलिफ्टमेंट ग्रुप, दिल्ली के संस्थापक अवधेश अग्रवाल की ओर से स्मार्ट टीवी दान स्वरूप उपलब्ध कराया गया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्र-छात्राएं न केवल आधुनिक तकनीक से पढ़ाई करेंगे, बल्कि देश-दुनिया के वर्तमान घटनाक्रम से भी अवगत हो सकेंगे। इससे उनकी सीखने की क्षमता और सामान्य ज्ञान में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए अवधेश अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि सोशल वेलफेयर एंड अपलिफ्टमेंट ग्रुप द्वारा इससे पहले भी जनपद के विभिन्न विद्यालयों में स्मार्ट टीवी, जूते-मोजे, पुस्तकें एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है।

बीईओ ने विद्यालय में बच्चों के हिंदी एवं अंग्रेजी लेखन में हो रहे सकारात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षक शिवम् सिंह और राकेश सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दोनों शिक्षक अपने विद्यालय के विकास के साथ-साथ अन्य विद्यालयों के शैक्षिक उन्नयन के लिए भी प्रेरणादायी कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार सरोज ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। अंत में प्रधानाध्यापिका मनीषा पटेल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन शिक्षक चंद्रशेखर कुमार ने किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक रेनू यादव, शिक्षामित्र विनोद कुमार भारती, अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 6186505437204574306

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item