लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज की नई टीम ने संभाली कमान, कौशल त्रिपाठी बने अध्यक्ष

'बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर' और सर्वाधिक रक्तदान के अवार्ड से सम्मानित हुआ लायंस क्लब क्षितिज, 'हिन्दू व्रतोत्सव पर्व पत्रिका' का भी हुआ विमोचन

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का 8वां शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होटल रिवर व्यू में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए कौशल त्रिपाठी ने क्लब के अध्यक्ष पद की शपथ ली। इस अवसर पर क्लब को मंडल स्तर पर 'बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर' तथा सर्वाधिक रक्तदान करने वाले क्लब के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की बहुप्रतीक्षित 'हिन्दू व्रतोत्सव पर्व पत्रिका' का भी विधिवत विमोचन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चंदानी, दीक्षा अधिकारी एवं जीएटी एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा, अधिष्ठापन अधिकारी एवं वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चंद कक्कड़, संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू तथा निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लियो मायरा सिंह एवं संवि सिंह ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की, जबकि लायन रजनी साहू ने ध्वज वंदना का पाठ किया।

निवर्तमान अध्यक्ष एमजेएफ अतुल सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद अधिष्ठापन अधिकारी उमेश चंद कक्कड़ ने अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी, सचिव हाफिज शाह, कोषाध्यक्ष डॉ. चंदन नाथ गुप्ता सहित क्लब की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं विभिन्न सेवा प्रकोष्ठों के चेयरपर्सनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह का सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ उदय चंदानी ने निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह को लायंस इंटरनेशनल की ओर से डिस्ट्रिक्ट 321E का 'बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर', सर्वाधिक रक्तदान करने वाले क्लब का अवार्ड, इंटरनेशनल पिन एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।

जीएटी एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा ने संतोष गुप्ता, सुशील कुमार विश्वकर्मा, ताहिर कादरी 'सोनू' एवं वंशिका सिंह को क्लब की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया।

ढोल-नगाड़ों की गूंज और जोरदार तालियों के बीच नव निर्वाचित अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने वर्ष 2026-27 में सेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए क्लब की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। नगर की विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह ने किया, जबकि संयोजक राजीव गुप्ता एवं रत्नेश वैश्य ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिलीप सिंह, जय कृष्ण साहू 'जैकी', विष्णु सहाय, धर्मेंद्र सेठ, प्रदीप सिंह, सैयद मोहम्मद मुस्तफा, मनीष गुप्ता, रामेश्वर त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, राम सूरत मौर्य, राधेकृष्ण ओझा, आनंद अग्रहरि, डॉ. रजनीकांत द्विवेदी, आशीष गुप्ता 'आशु', विवेक सिंह, प्रदीप सिंह 'रिंकू', दया शंकर निगम, रविन्द्र सिंह 'ज्योति', अनिल अस्थाना सहित बड़ी संख्या में लायंस सदस्य, फर्स्ट लेडीज एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 4713966607536212738

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item