श्री बजरंग इंटर कॉलेज में लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हजारों लोगों की जांच कर बांटी दवाएं

 शिविर में नेत्र, हृदय, हड्डी, किडनी समेत कई रोगों के विशेषज्ञ रहे मौजूद

जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के श्री बजरंग इंटर कॉलेज, घनश्यामपुर में रविवार को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के हजारों लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया और निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाया। पूरे दिन चले इस स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली।

शिविर में नेत्र रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), गुर्दा एवं मूत्र रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग तथा सामान्य रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. रोबिन सिंह, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. दिनेश, डॉ. राजेश, डॉ. कार्तिक, डॉ. जफर एवं डॉ. हर्ष विक्रम सिंह सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन अभिनव सिंह 'साहिल' के नेतृत्व में कराया गया। उन्होंने बताया कि शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि लोग समय रहते बीमारियों की पहचान कर उचित उपचार प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्षेत्रवासियों के हित में इस प्रकार के जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।


Related

डाक्टर 102936627246308061

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item