हाईटेंशन टावर पर चढ़ा मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

नाचता-झूमता रहा युवक, सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और बिजली विभाग में मचा हड़कंप

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग स्थित उचनी कला गांव के पास गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। टावर की ऊंचाई पर पहुंचकर युवक नाचने और झूमने लगा, जिसे देखकर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मौके पर कई थानों की पुलिस, दमकल विभाग की टीम तथा बिजली विभाग के अधिकारी पहुंच गए। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में लोगों की आवाजाही नियंत्रित कर दी गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक युवक को समझाया। लंबे प्रयास और समझाइश के बाद युवक टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

गनीमत रही कि समय रहते युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

Related

डाक्टर 1114287422880189320

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item