रक्तदान करना एक बहुत ही नेक काम

 लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा मंडल द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के अन्तर्गत रक्तदान शिविर स्थान शिवांश ब्लड बैंक निकट कुत्तुपुर तिराहा पर आयोजित किया गया जिसमें लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  संस्थाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि रक्तदान सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश है। उन्होंने बताया कि वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चन्द्र कक्कड़ जी के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है जिसमें लोग स्वेच्छा से रक्तदान कर सच्ची समाज सेवा कर रहे हैं। 
  इस अवसर डिस्ट्रिक्ट को-चेयरपर्सन ब्लड डोनेशन डॉ संदीप मौर्य ने कहा कि रक्तदान करना एक बहुत ही नेक और जीवन बचाने वाला कार्य है। आपका एक यूनिट रक्त किसी दुर्घटना, सर्जरी, या बीमारी (जैसे थैलेसीमिया) से जूझ रहे व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है। यह एक सुरक्षित प्रक्रिया है जिसमें केवल कुछ मिनट ही लगते हैं। इसलिए लोगों को रक्तदान करना चाहिए। 
  चीफ सेक्रेट्री सै मो मुस्तफा ने लोगों को रक्तदान करने हेतु प्रेरणा देते हुए कहा कि रक्तदान न केवल दूसरों के जीवन को बचाता है बल्कि दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
  इस अवसर पर चीफ सेक्रेट्री सै मो मुस्तफा, डॉ हस्सान महमूद, सचिव रितेश गुप्ता, लियो अध्यक्ष रिशी श्रीवास्तव, पवन वर्मा, दिलीप गुप्ता, राजन हुसैन, अनिल यादव, अली अहमद, मनदीप यादव, आदर्श त्रिपाठी  उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 5797668880054262643

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item