कजरी, संगीत और आत्मीय मिलन से यादगार बनी लायंस क्लब 'गोमती' की पारिवारिक पिकनिक
https://www.shirazehind.com/2026/07/blog-post_879.html
जौनपुर: लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' की ओर से पारिवारिक पिकनिक एवं साधारण सभा का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया, जिसमें क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में सुरम्य संगीत क्लासेज की संचालिका प्रज्ञा मिश्रा एवं अन्य कलाकारों ने सावन आगमन महोत्सव के तहत कजरी, नृत्य और संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। क्लब सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आयोजन को यादगार बना दिया।
क्लब अध्यक्ष हसनैन कमर 'दीपू' ने कहा कि लायंस क्लब केवल सेवा का संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहां सभी सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुःख के सहभागी हैं। सचिव नवीन मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द, पारिवारिक जुड़ाव और संगठनात्मक ऊर्जा को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष डॉ. जी.सी. सिंह, पदाधिकारी, निदेशक मंडल के सदस्य, क्लब के सदस्य एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

