श्री दुर्गा पूजा समिति ओलन्दगंज की बैठक सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2026/07/blog-post_940.html
आगामी शारदीय नवरात्रि को लेकर बनायी गयी रूप—रेखा
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा समिति फल वाली गली ने आगामी शारदीय नवरात्रि को लेकर अपने पदाधिकारियों व सदस्यों को बीच बैठक की जहां अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता ने कहा कि सभी को एकजुट होकर शारदीय नवरात्रि को और भव्य बनाना है। प्रबन्धक महेन्द्र सोनकर ने कहा कि समिति में ऐसे युवाओं को जोड़ा जाय जिससे समिति की विकास तीव्र गति से बढ़ सके।महामंत्री शम्भू गुप्ता ने कहा कि नवरात्रि में चौरा माता मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट को एक भव्य सजावट का रूप दिया जाय जिससे मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ सके।इसी क्रम कोषाध्यक्ष सोमेश गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्था जनपद में नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल में जानी मानी जाती है। इसकी भव्यता को कैसे बनाये रखना है, उस पर विशेष ध्यान देना चाहिये। इसकी भव्यता को बरकरार रखने के लिये हम सभी को खूब मेहनत करना चाहिए। इसके अलावा तमाम बातों पर चर्चा करते हुये रूप—रेखा तय की गयी।
इस अवसर पर श्री दुर्गा पूजा महासमिति के महासचिव मनीष गुप्ता, आशीष गुप्ता, अनिल गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, रूपेश गुप्ता, निक्की अग्रहरि, कुलदीप जायसवाल, राहुल जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, आशु गुप्ता, आशीष अग्रहरि, अभिषेक अग्रहरी, नितेश अग्रहरि, प्रियांश मिश्रा, सूर्यांश मिश्रा, आकाश जायसवाल, दीप गुप्ता, जिगर जायसवाल तमाम लोग उपस्थित रहे

