डण्डे लेकर बाइक पर 3-3 सवार युवकों का आतंक

 8 नामजद सहित कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर वीडियो से दहशत फैलाने का आरोप

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गहली कठार गांव में मारपीट और वाहन क्षतिग्रस्त करने की घटना के बाद डंडे लेकर बाइक पर 3-3 सवार होकर घूमने तथा सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो पोस्ट कर कथित रूप से दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस तहरीर के अनुसार बीते 23 अगस्त को गहली कठार गांव में रिश्तेदारी में आये एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त की गई थी। इसके बाद कुछ युवकों द्वारा समूह बनाकर हाथों में डंडे लेकर फोटो-वीडियो बनाने और उन्हें सोशल मीडिया व व्हाट्सऐप ग्रुपों में प्रसारित करने की सूचना पुलिस को मिली।
स्थानीय लोगों को वायरल फोटो-वीडियो दिखाकर युवकों की पहचान करायी गयी। इसमें शुभम यादव, लल्का यादव, अजीत सरोज, वसीम शेख, इमरान अली, आकाश गौतम उर्फ छेदी, समित गौतम, संदीप गौतम समेत अन्य के नाम सामने आये जिस पर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related

JAUNPUR 7329245981099825587

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item