चौराहे पर लगी प्रतिमा को तेज रफ्तार आर्टिका ने मारी टक्कर, 7 घायल
https://www.shirazehind.com/2026/08/7.html
टक्कर में प्रतिमा क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिरी, आर्टिका के उड़े परखच्चे
सावन के पहले सोमवार को दर्शन करने मारकण्डे धाम जा रहा था परिवारसरायबीरू चौराहे पर स्थापित थी अमर शहीद सरदार भगत सिंह की प्रतिमा
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायबीरू चौराहे पर लगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा उस समय क्षतिग्रस्त हो गई जब अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार आर्टिका ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि आर्टिका में सवार महिला समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई।
विदित हो कि देवकली गांव निवासी शिवम मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा 24 वर्ष, आशुतोष पाठक पुत्र कैलाश पाठक 19 वर्ष, राधिका पाठक पत्नी सुभाष चंद पाठक 73 वर्ष, सुभाष चंद पाठक पुत्र जगरनाथ पाठक 74 वर्ष, कौशल पाठक पुत्र सुभाष चंद पाठक 42 वर्ष, सुधा पाठक पत्नी कौशल पाठक 40 वर्ष व मानवी पाठक पुत्री कौशल पाठक 16 वर्ष परिवार समेत सावन के पहले सोमवार को दर्शन करने के लिए मारकंडे धाम जा रहे थे।
लोगों के अनुसार करीब 3 बजे भोर में जैसे ही सरायबीरू चौराहे पर पहुंची की आर्टिका अनियंत्रित होकर चौराहे पर स्थापित शहीद भगत प्रतिमा के चबूतरे पर जोरदार टक्कर मार दी। चबूतरे पर टक्कर लगते ही प्रतिमा क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर जा गिरी। वहीं आर्टिका के आगे का हिस्सा परखच्चे उड़ गए और सवार महिला समेत 7 लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई जहां चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति नाजुक देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रिफर कर दिया।

