प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर में अभिभावक अध्यापक बैठक का हुआ आयोजन
https://www.shirazehind.com/2026/08/blog-post_22.html
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के आदेशानुसार और खण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगराबादशाहपुर डॉ० अविनाश सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार को अभिभावक अध्यापक बैठक का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मणि त्रिपाठी ने इस बैठक में बच्चों को साफ सुथरे कपड़े पहनाकर नियमित रूप से विद्यालय भेजने,डी बी टी का पैसा कापी,कलम, यूनिफार्म और जूता मोजा और बैग पर ही खर्च करने की अपील की। बच्चों में सड़क पार करते समय सतर्कता बरतने,पौष्टिक भोजन खिलाने, जलभराव तथा तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचने और मच्छरदानी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों का वैक्सीनेशन पूरा कराने तथा घर पर बैठकर गृह कार्य में सहयोग करने का अनुरोध किया।इस अवसर अभिभावकों के अलावा सहायक अध्यापक राजीव सिंह , हरिशंकर सरोज, शिवबहादुर भारतीया,डाली, शेर बहादुर उपस्थित रहे।

