ड्यूटी के दौरान वनरक्षक की हुई संदिग्ध मौत,बनकट कछोटा के पास हुई घटना

 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय वन विभाग में तैनात वनरक्षक रवि यादव (34) की रविवार की रात ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त हो गई। वे खून से लथपथ गंभीर हालत में बनकट कछोटा के पास गांधी लिंक सड़क पर मिले घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल वनरक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार रवि यादव रविवार की रात मोटरसाइकिल से क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे। बताया जा रहा है कि बनकट कछोटा गांव के बनवासी बस्ती में मजदूरी का पैसा देकर वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। सड़क किनारे उन्हें घायल अवस्था में पड़े देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि घटना की परिस्थितियों को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।
बता दें कि रवि यादव पिछले करीब 5 वर्षों से बरसठी क्षेत्र में वनरक्षक के पद पर तैनात थे। वह मूल रूप से मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सकरा गांव के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा करीब 3 वर्ष का एक पुत्र और डेढ़ वर्ष की एक पुत्री है। वह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र बताए जा रहे हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। वनरक्षक की अचानक हुई मौत से वन विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related

JAUNPUR 6775569347476024531

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item