पोखरे में डूबकर किशोर की मौत

जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी एक 17 वर्षीय युवक की   बुधवार को पोखरे में डूबकर मौत हो गयी।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

उक्त गांव निवासी रोहित कुमार पुत्र बहादुर घर से तालाब के रास्ते स्कूल की तरफ जा रहा था।रास्ते मे उसका पैर फिसल गया।वह पोखरे में चला गया।पोखरे में जलकुम्भी होने के कारण वह डूब गया।किसी की नजर रोहित पर पड़ी।उसने शोर मचाया।लोग जमा हो गए।रोहित को किसी प्रकार बाहर निकाला गया।परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए।वहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।जहाँ चिकित्सक ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी।थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

Related

JAUNPUR 1592257182563515005

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item