किराया विवाद के चलते एक घण्टे तक बन्द रही बैंक
https://www.shirazehind.com/2026/08/blog-post_382.html
पुलिस सहित उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप से खुला ताला
मामला यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की भवानीगंज शाखा कानेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की भवानीगंज शाखा गुरुवार को किराया विवाद के कारण सुबह लगभग 10 बजे से 11 बजे तक बंद रही। शाखा के मुख्य गेट पर ताला लगे होने से बैंकिंग कार्य प्रभावित रहा और बैंक पहुंचे ग्राहकों को करीब एक घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार बैंक और भवन स्वामी के बीच लंबे समय से किराया एवं भवन अनुबंध (एग्रीमेंट) को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते गुरुवार सुबह भवन स्वामी ने शाखा के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया जिससे बैंक का संचालन पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना मिलने पर नेवढ़िया पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के उच्च अधिकारी भी शाखा पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच वार्ता करायी। पुलिस और बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बातचीत के बाद सुबह लगभग 11 बजे शाखा का ताला खोल दिया गया जिसके बाद बैंक का नियमित संचालन शुरू हो सका।
भवन स्वामी पवन जायसवाल का आरोप है कि उनके भवन में वर्ष 2006 से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा संचालित हो रही है। उनका कहना है कि वर्ष 2021 के बाद का किराया पिछले 5 वर्षों से लंबित है। उनके अनुसार बैंक से प्रति माह 12000 रुपये किराया तय था लेकिन वर्तमान में केवल 6000 रुपए प्रतिमाह का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी जानकारी के बिना बैंक का नया एग्रीमेंट किसी अन्य स्थान पर कर लिया गया। श्री जायसवाल ने सोमवार को बैंक में ताला लगाने के बाद बुधवार शाम उनके खाते में बिना पूर्व सूचना के लगभग डेढ़ लाख रुपये जमा कर दिये गये।
वहीं शाखा प्रबन्धक चन्दन सिंह ने इस पूरे मामले पर पत्रकारों से कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। करीब 1 घण्टे तक बैंक बन्द रहने से नकद जमा-निकासी, पासबुक अपडेट सहित अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। ताला खुलने के बाद ग्राहकों के कार्य सामान्य रूप से शुरू कराये गये स्थानीय लोगों ने मांग किया कि बैंक और भवन स्वामी के बीच चल रहे विवाद का स्थायी समाधान जल्द निकाला जाय, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को इस प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।