पीआरडी जवानों के कल्याण को योगी सरकार की बड़ी पहल, जौनपुर में हुआ सजीव प्रसारण

 

जौनपुर। महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन धरती गोरखपुर स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों के सम्मेलन एवं विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम का मंगलवार को जौनपुर में सजीव प्रसारण किया गया। कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में विधायक मड़ियाहूं डॉ. आरके पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह, मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया समेत पीआरडी जवानों और संबंधित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीआरडी जवानों के योगदान और दायित्वों की सराहना करते हुए उनके कल्याण के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के ग्राम एटर पश्चिम, सरोजनी नगर में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 10 पीआरडी जवानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर जवानों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।

सजीव प्रसारण के दौरान कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में मौजूद पीआरडी जवानों में खासा उत्साह देखने को मिला। जवानों ने सरकार की ओर से उनके हित में शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उनका कहना था कि बैरक निर्माण और कैशलेस चिकित्सा जैसी पहल से जवानों को काफी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में प्रांतीय रक्षक दल के जवान मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 7110046505644789922

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item