अभिषेक यादव बने असिस्टेंट कमांडेंट

 

जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के चौरासन दास निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र बहादुर यादव के पुत्र अभिषेक यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की CAPF-2025 परीक्षा में देश भर में 64वीं रैंक हासिल करके जिले का नाम रोशन कर दिया। उनका चयन असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए हुआ है। अभिषेक की सफलता के पीछे उनके पिता का निरंतर मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग रहा। अभिषेक ने भी अनुशासन और मेहनत को अपनी सफलता का आधार बनाया। उन्होंने जौनपुर से किया जिसके बाद मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोरखपुर से बीटेक की डिग्री हासिल किया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू किया। CAPF परीक्षा में 64वीं रैंक हासिल करके उन्होंने अपने लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित किया। अभिषेक की उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को युवाओं के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का प्रेरक उदाहरण माना जा रहा है।


Related

JAUNPUR 7385378963031722510

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item