संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौ*त, मचा हड़कम्प
https://www.shirazehind.com/2026/08/blog-post_635.html
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सुमबुलपुर गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता ने कीटनाशक पदार्थ खाकर जान दे दी। महिला ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी विजय सोनकर ने करीब दो वर्ष पूर्व खेतासराय नगर पंचायत निवासी स्व. सुरेश सोनकर की पुत्री सुनैना से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद उनके जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। बताया जाता है कि शनिवार को विजय सोनकर अपनी पिकअप लेकर बाजार गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया।
हालत नाजुक होने पर परिजन आनन-फानन में उसे निनी अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

