दुकान पर मुर्गा काटकर बेच रहे दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2026/08/blog-post_709.html
डोभी, जौनपुर। चंदवक बाजार के वाराणसी रोड पर सावन मास में शासन द्वारा मनाही के बाद भी दुकान पर मुर्गा काटकर बेच रहे दो को पुलिस हिरासत में लेकर जांच कर रही है। इस मामले में व्यापार मंडल अध्यक्ष ने वीडियो सहित लिखित शिकायत पुलिस से की है। शासन से निर्देश जारी है कि सावन मास में मीट, मुर्गा, अंडा, मछली की दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी। रोक के बावजूद वाराणसी रोड पर स्थित मस्त मुर्गा सेंटर पर खुलेआम मुर्गा काटकर बेचा जा रहा था। इसकी शिकायत वीडियो बनाने के साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष शेरा सोनकर ने पुलिस से लिखित में किया। पुलिस मौके पर पहुंची शिकायत सही पाये जाने पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि शांति भंग में चालान की जायेगी।


सराहनीय कदम है सरकार ऐसे लोगों के साथ कड़ी करवाई करे
जवाब देंहटाएं