घर में घुसकर महिला व बेटे को लाठी—डण्डे से पीटकर किया गया घायल

चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने एक महिला व उसके बेटे पर लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता महिला की नामजद तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी अंजू यादव ने बीते गुरुवार शाम को थाने पर तहरीर देकर बताया कि गुरुवार सुबह करीब 7 बजे वह अपने घर पर काम कर रही थीं। उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही अमूल यादव, विशाल यादव, विपिन और दयाराम उनके दरवाजे पर आ धमके। आरोपियों ने गालियां देते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़िता के बेटे अनुराग यादव को भी उन लोगों ने जमकर पीटा जिससे अंजू यादव व उनका बेटा अनुराग दोनो घायल हो गये। आरोप है कि जाते-जाते उन लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता अंजू यादव की तहरीर पर चौकीपुर गांव के अमूल यादव, विशाल यादव, दया राम और विपिन यादव के खिलाफ सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related

JAUNPUR 2774374460864791811

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item