पठन-पाठन व शोध को बढ़ावा देना रही प्राथमिकता : प्रो. वंदना सिंह

 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मंगलवार को विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

समारोह में प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि पूर्वांचल की माटी में अपार संभावनाएं हैं। यहां के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के बल पर देश-विदेश में विश्वविद्यालय और पूर्वांचल का नाम रोशन करें, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में पठन-पाठन के साथ शोध गतिविधियों को प्राथमिकता के आधार पर बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल रहा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी पूर्वांचल विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

इस अवसर पर कुलसचिव विनोद सिंह, वित्त अधिकारी आत्म प्रकाशधर द्विवेदी, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अविनाश, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. मुराद अली, प्रो. विनोद कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. अन्नू त्यागी, डॉ. नृपेंद्र सिंह, डॉ. अनुराग मिश्र, उपकुलसचिव अजीत सिंह, बबीता सिंह सहित अन्य शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विचार व्यक्त किए। सभी ने प्रो. वंदना सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया।

शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह, महामंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. विजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रो. वंदना सिंह को स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। वहीं विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वारीन्द्र यादव, महामंत्री राधेश्याम सिंह, उपाध्यक्ष सुशील प्रजापति, रमेश यादव, श्रीनाथ यादव समेत अन्य कर्मचारियों ने भी उन्हें भावभीनी विदाई दी। वक्ताओं ने कहा कि प्रो. वंदना सिंह का कार्यकाल विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण एवं स्मरणीय रहा।

Related

JAUNPUR 2301110980387210297

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item