निरन्तर चोरी की घटना से व्यापारियों और जनमानस में आक्रोश व्याप्त
https://www.shirazehind.com/2026/08/blog-post_902.html
जौनपुर । पूर्वांचल प्रसिद्ध मां शीतला चौकियां क्षेत्र में बीते कई दिनों से लगातार शातिर चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है बीती रात 3 जुलाई को चौकियाँ क्षेत्र में कास्मेटिक और कॉन्फेशनरी की दो दुकानों पर चोरों ने मोका देखकर हजारों के सामान पार कर दिया है अभी दो दिन पूर्व भी इसी क्षेत्र में सेंध काटकर एक व्यापारी के यहाँ चोरी की घटना हो चुकी थी स्थानीय पुलिस द्वार मौके पर निरीक्षण किया गया किंतु कोई ठोस करवाई नहीं हो पाई जिससे सभी व्यापारियों में आक्रोश एवं दहशत व्याप्त है इस गंभीर विषय पर चौकियां उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक यादव ने भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह को सभी घटनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि लगातार व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर चोरी की घटना हो रही है जिसमें उन्होंने प्रशासन पर कड़ी नाराजगी जताई है और कहा कि पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं हुई और चोरी की घटना को जल्द से जल्द खुलासा नहीं किया गया और चोरों को शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य और मजबूर होंगे
आए दिन चोरी की घटनाओं से व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा पूर्व में हुई घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की माँग की है जिस तरह व्यापारी दिन रात परिश्रम कर कर अपने व्यापार को किसी तरह चला रहे हैं और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं वहीं ये चोर एक रात के कुछ घंटे में ही इतने दिनों के किए गए परिश्रम से चल रहे व्यापारियों के व्यापार का सारा सामान पल भर में साफ कर दे रहे हैं जिससे व्यापारी को पुनः संभलने में वर्षों का समय लग जाता है

