शीशम का पेड़ गिरने से आवागमन हुआ बाधित

 

जफराबाद।क्षेत्र के सेंधीपुर गांव के पास जफराबाद-देवकली मार्ग पर मंगलवार को शीशम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर पेड़ गिरने के बाद राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे वाहन भी पेड़ के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाने का प्रयास शुरू किया।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र पेड़ हटवाकर मार्ग पर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है। मार्ग बाधित होने से आसपास के गांवों के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related

JAUNPUR 2427314226978384012

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item